पटना, मार्च 31 -- उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार समेत पूरा देश अब नक्सलवाद से मुक्त हो गया है। करीब छह दशक पुरानी इस समस्या के पूरी तरह समाप्त होने पर श्री चौधरी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को बधाई दी और बिहार वासियों की तरफ से आभार जताया। कहा कि देश आज लाल आतंक से मुक्त हुआ है तो यह अमित शाह जी के कड़े, बड़े और ठोस फैसलों का परिणाम है। सम्राट चौधरी ने कहा कि 18 फरवरी 2026 को मुंगेर में अंतिम सशस्त्र माओवादी सुरेश कोड़ा के आत्मसमर्पण के साथ ही बिहार पूरी तरह नक्सल गतिविधियों से मुक्त हो गया। अब राज्य का कोई भी जिला या प्रखंड नक्सल प्रभावित नहीं है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार कभी, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, केरल और पश्चिम बंगाल की तरह नक्सलवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में था। ब...