कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में जीआईसी प्रवक्ता पद हेतु लिखित परीक्षा शुरू
देवरिया, जून 14 -- देवरिया, निज संवाददाता। राजकीय इंटर कालेज के प्रवक्ता पद हेतु रविवार को जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हो रही है। इसमें कुल 4497 अभ्यर्थी शामिल हैं। परीक्षा की शुचिता के दृष्टिगत सभी केंद्रों पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने परीक्षा सकुशल व शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को नामित किया है। राजकीय इंटर कालेज के प्रवक्ता पद परीक्षा के लिए जिले के जिन ग्यारह विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, उनमें दीनानाथ राजकीय महिला पीजी कॉलेज सीसी रोड, राजकीय इंटर कालेज कोतवाली रोड, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज जलकल रोड, एसएसबीएल इंटर कॉलेज गोरखपुर रोड, बाबा राघव दास इंटर कॉलेज न्यू कॉलोनी, जनता इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना, अशोक इंटर कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.