फतेहपुर, मार्च 21 -- फतेहपुर। जिले भर में ईद की नमाज भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सपन्न हुई। डीएम रविन्द्र सिंह एवं एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने शहर के आबूनगर स्थित ईदगाह पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चेक की और उन्हें सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कर्मी अपने-अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। अधिकारियों ने आसपास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि नमाज के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान उन्होंने आमजन को ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.