गढ़वा, फरवरी 28 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा जिलांतर्गत तीनों नगर निकाय चुनाव का गिनती शुक्रवार को संपन्न हो गई। बाजार समिति के प्रांगण में गढ़वा नगर परिषद श्रीबंशीधर नगर और मझिआंव नगर पंचायत का मतगणना पूरी सुरक्षा व्यवस्था में संपन्न हुआ। बाजार समिति के मुख्य गेट पर ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सभी लोगों का प्रवेश पत्र जांच करने के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही थी। मतगणना के दौरान डीसी दिनेश यादव और एसपी अमन कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने तीनों मतगणना हॉल का मुआयना करते रहे। इसके अलावा पलामू डीआईजी कौशल किशोर ने भी मतगणना स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने कहा कि मेरे पलामू प्रक्षेत्र गढ़वा, पलामू और लातेहार में चुनाव से लेकर काउंटिंग तक का शांतिपूर्ण तरीका के साथ संपन्न हुआ। पुलिस का प्रयास था कि पूरे चुनाव प्रक्रि...