बोकारो, मार्च 22 -- बोकारो। बोकारो जिले में ईद व सरहुल पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जिले की विधि व्यवस्था दुरूस्त बनाए रखने के लिए चास व बेरमो अनुमंडल के अलग-अलग जगहों पर 230 से अधिक मजिस्ट्रेट, करीब 300 पुलिस पदाधिकारियों सहित जवानों की तैनाती की गयी थी। प्रतिनियुक्त अधिकारी सुबह 6 बजे से अपनी-अपनी ड्यूटी में तैनात नजर आए। ईद के दिन विधि व्यवस्था पर नजर बनाए रखने के लिए उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, चास अनुमंडल पदाधिकारी प्रांजल ढांडा सहित अन्य अधिकारी कई मजिस्द में पहुंचे। दिन-भर अधिकारी जिला नियंत्रण कक्ष व मिनी नियंत्रण कक्ष के जरिए हर गतिविधि पर नजर बनाए रखे हुए थे। जिला नियंत्रण कक्ष व मिनी नियंत्रण कक्ष में तीन पालियों में संचालित रहा। इस बावत उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.