कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुआ मुहर्रम, देर रात तक निकले मातमी जुलूस
लखीसराय, जून 27 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में शुक्रवार की रात मुहर्रम का पर्व परंपरागत एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। देर रात तक शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न अखाड़ों एवं ताजिया समितियों की ओर से मातमी जुलूस निकाले गए। पूरे आयोजन के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के कारण जिले के अधिकांश क्षेत्रों में पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मुहर्रम इस्लामी कैलेंडर के पहले महीने की दसवीं तारीख को मनाया जाता है। यह पर्व खुशी का नहीं, बल्कि करबला के शहीदों, विशेष रूप से हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि देने का अवसर माना जाता है। इसी कारण जुलूसों में मातम, पारंपरिक प्रदर्शन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.