हाथरस, अप्रैल 17 -- गुरुवार से आरएमपीयू विश्वविद्यालय अलीगढ़ से जुड़े महाविद्यालयों की सेमेस्टर परीक्षाओं का आगाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ। पहले दिन परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई। महाविद्यालयों की सेमेस्टर परीक्षाओं को कराए जाने के लिए पिछले कई दिनों से तैयारियां परीक्षा केंद्रों पर चल रही थी। गुरुवार को तीन पालियों में सेमेस्टर की परीक्षाओं का आगाज परीक्षा केंद्रों पर हुआ। परीक्षा केंद्रों के मुख्य गेट पर ही परीक्षार्थियों की सघन चैकिंग करके प्रवेश दिया गया। पहले दिन प्रथम पाली में बीए संस्कृत द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित कराई गई। तो वहीं दूसरी पाली में बीबीए चतुर्थ सेमेस्टर और तीसरी पाली में बीए छठवें सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित कराई गई। यह भी पढ़ें- जेपी विवि: स्नातक प्रथम सेमेस्टर की कड़ाई से ...