गढ़वा, फरवरी 17 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिलांतर्गत विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षाकेंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। सघन जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षाकेंद्र पर जाने की अनुमति थी। उधर परीक्षा केंद्रों पर सभी कमरे में सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा ली गई। कक्षा 10वीं के 2300 और कक्षा 12वीं के 450 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। परीक्षा को लेकर छात्रों में उत्साह था। अन्य परीक्षाकेद्रों पर भी कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न हुई। जिला मुख्यालय स्थित बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 406 परीक्षार्थी शामिल हुए। उक्त विद्यालय को गढ़वा शहर के चार विद्यालयों के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उनमें पलामू के रेहला स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.