शामली, मार्च 15 -- शामली। उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा शनिवार को थानाभवन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थे। परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए थे, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या नकल जैसी गतिविधियों को रोका जा सके। परीक्षा के लिए कस्बे के लाला लाजपतराय इंटर कॉलेज थानाभवन और लाला लाजपतराय कन्या इंटर कॉलेज थानाभवन व किसान इण्टर कोलिज को केंद्र बनाया गया था। दोनों परीक्षा केंद्रों पर सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत और मेरठ सहित विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ दिखाई देने लगी थी। निर्ध...