गाज़ियाबाद, सितम्बर 15 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। मुख्यमंत्री मंगलवार को हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से दिल्ली, फिर बुलंदशहर और वापसी में लखनऊ रवाना हुए। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। सुबह साढ़े 11 बजे लखनऊ से मुख्यमंत्री हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे। सड़क मार्ग से एलिवेटेड रोड होते हुए दिल्ली रवाना हुए और दोपहर डेढ़ बजे स्टेशन लौटे। यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए बुलंदशहर गए और वापसी में स्टेशन से ही लखनऊ के लिए रवाना हुए। इस दौरान रूट पर पुलिसकर्मी तैनात रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...