मुरादाबाद, मार्च 9 -- आगामी 14 और 15 मार्च को महानगर के 28 केंद्रों पर यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा होगी। परीक्षा को नकलविहनी सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। इसके लिए केंद्रों पर करीब 450 पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और परीक्षा केंद्र के आसपास एक हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड उपनिरीक्षक के 4 हजार 543 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चला रहा है। इसमें 14 और 15 मार्च को लिखित परीक्षा कराई जाएगी। मुरादाबाद जिले में कुल 65 हजार 120 अभ्यर्थी इन दो दिनों में चार पालियों में परीक्षा देंगे। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि इसके लिए 28 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इनमें से 19 परीक्षा केंद्रों में प्रत्येक पाली में 480-480 और 9 परीक्षा केंद्रों पर प्...