मुजफ्फर नगर, जून 10 -- मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा जनपद में कड़े सुरक्षा घेरे के बीच दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण तरीके से 17 केंद्रों पर संपन्न हुई। दोनों पालियों में 3360 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। भीषण गर्मी के बीच दोनों केंद्रों पर डीएम उमेश कुमार मिश्रा व एसएसपी संजय कुमार ने परीक्षा व्यवस्था व केंद्रों पर पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण किया। केंद्रों पर शौचालय के बाहर की पुलिस बल तैनात किया गया। यह भी पढ़ें- पुलिस भर्ती परीक्षा में सख्ती का पहरा, दूसरे दिन 1554 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिरपरीक्षा का समय उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 8 जून को 17 केंद्रों पर शुरू हुई। तीन दिन तक चलने वाली इस परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार सुबह की पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक चली। वहीं दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक ह...