मेरठ, मार्च 15 -- जिले में शनिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। 43 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित परीक्षा के पहले दिन लगभग 50 प्रतिशत अभ्यर्थी ही शामिल हुए, जबकि बड़ी संख्या में परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर कड़ी चेकिंग, बायोमैट्रिक सत्यापन और सीसीटीवी निगरानी के बीच अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया। पहली पाली में जिले के विभिन्न केंद्रों पर कुल 19,579 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन इनमें से केवल 9,634 परीक्षार्थी ही उपस्थित हुए, जबकि 9,945 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में भी 19,579 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा निर्धारित थी, जिनमें से 9,850 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे और 9,729 अनुपस्थित रहे। दो दिन में आयोजित ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.