कड़ी सुरक्षा में सीएम आवासीय विद्यालय के लिए सीमांकन
वाराणसी, जून 28 -- पिंडरा (वाराणसी), संवाद। पिंडरा तहसील क्षेत्र के मानापुर (चनौली) में मुख्यमंत्री आवासीय विद्यालय निर्माण के लिए रविवार को कड़ी सुरक्षा में सीमांकन काम पूरा किया गया और निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया। स्थानीय किसानों के विरोध को देखते हुए काफी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात थे। पिंडरा ग्राम सभा के मानापुर (चनौली) में 73 बीघा वन विभाग की जमीन चिह्नित करते हुए तहसील प्रशासन ने किसानों के कब्जे से मुक्त कराया था। तभी से किसान इसे लेकर आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि वे इस जमीन पर कई साल से काबिज हैं, यह जमीन उनकी है। इसी चिह्नित जमीन पर छह बीघा में विद्यालय का निर्माण कराया जाना है। करीब एक सप्ताह पहले सीमांकन के दौरान किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया था। काम रोक दिया गया था। तब लेखपाल की तहरीर पर पांच नामजद और 60 अज्ञात के खि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.