कन्नौज, मई 3 -- सिकंदरपुर कस्बे के भारतीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में आयोजित अवर अभियंता की परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित समयानुसार आयोजित की गई। कुल 384 परीक्षार्थियों में से 330 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 54 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की सक्रिय मौजूदगी रही, जिससे पूरे आयोजन में अनुशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सकी। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट हिमांशु प्रभाकर के नेतृत्व में पूरी व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी गई। उनके साथ रूट मैनेजर ऋषि कुमार दुबे, उमाशंकर साहू तथा केंद्र व्यवस्थापक योगेंद्र कुमार भी व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में लगे रहे। यह भी पढ़ें- कदाचार मुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.