मुंगेर, मार्च 20 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शहर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली। जगह-जगह चौक-चौराहों से लेकर गलियों तक पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सैकड़ों की संख्या में पुलिस जवान, अधिकारी एवं अन्य सुरक्षा बल पूरे समय मुस्तैद रहे। वहीं, मुख्यमंत्री के निर्धारित यात्रा मार्ग से जुड़े सभी रास्तों को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया था। सुरक्षा के इस कड़े घेरे के कारण आम लोगों को मुख्यमंत्री के यात्रा मार्ग से जुड़े क्षेत्रों में आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क मार्ग से गुजरते मुख्यमंत्री के काफिले के दौरान सुरक्षा इतनी सख्त रही कि, आमजन को आसपास भी आने नहीं दिया गया। पूरे दौरे के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए किसी भी प्रकार की चूक की गुंजाइश नहीं छोड़ी।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.