शाहजहांपुर, मार्च 15 -- जिले में दारोगा भर्ती परीक्षा रविवार सुबह 10 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। परीक्षा जिले के 13 केंद्रों पर कराई जा रही है, जहां सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन कराने के लिए 26 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में 4560 परीक्षार्थी शामिल होंगे।एसपी राजेश द्विवेदी और एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा, प्रवेश-निकास, सीसीटीवी व्यवस्था, अभ्यर्थियों की चेकिंग और यातायात प्रबंधन की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक ...