संभल, मार्च 14 -- शहर के 10 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई। अभ्यर्थियों को केंद्रों पर सुबह 8 बजे से सघन चेकिंग और स्कैनिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। शहर के हिंद इंटर कॉलेज सहित सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अभ्यर्थियों की स्कैनिंग कर ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे।परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। इसके साथ ही पुलिस बल भी तैनात किया गया है, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई जा सके। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.