लखनऊ, अप्रैल 24 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददातायूपी में होमगार्ड्स की लिखित परीक्षा शनिवार, रविवार व सोमवार को आयोजित की जाएगी। कड़ी सुरक्षा के बीच पारदर्शी व नकल विहीन लिखित परीक्षा आयोजित कराए जाने की तैयारी की गई है। 1053 केंद्रों पर 25.32 लाख अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे। दो-दो पालियों में परीक्षा होगी। होमगार्ड्स के 41424 पदों पर भर्ती के लिए तीन दिन अलग-अलग अभ्यर्थियों की परीक्षा ली जाएगी।परीक्षा को पारदर्शी ढंग से आयोजित कराए जाने के लिए हर 240 अभ्यर्थियों पर एक निरीक्षक व उपनिरीक्षक की तैनाती की गई है। सभी केंद्रों व स्ट्रांग रूम की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। घड़ी, मोबाइल, ब्लूटूथ समेत इलेक्ट्रानिक्स उपकरण पूरी तरह से प्रतिबंधित किए गए हैं। यह भी पढ़ें- यूपी होमगार्ड-2025 लिखित परीक्षा 11 केन्द्रों पर आज से, लगायी डय...