मिर्जापुर, मार्च 15 -- मिर्जापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ, उप निरीक्षक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 परीक्षा दिवसीय परीक्षा के पहले दिन शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया। दोनों दिन की परीक्षा में कुल लगभग 16320 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। जिनमें में प्रथम दिन की दोनों पालियों में कुल 8160 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। एक पाली में कुल लगभग 4080 परीक्षार्थी अपना भाग्य आजमाया।दो पालियों में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे एवं दोपहर तीन से पांच बजे तक परीक्षा हुआ। सुबह केंद्र पर पहुंचने पर अभ्यर्थियों की गहन तलाशी लेने के बाद केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्र की सुरक्षा के लिए केंद्र के प्रवेश द्वार पर पुलिस फोर्स तैनात रही। परीक्षा कंट्रोल रूम से सभी के...