कानपुर, जनवरी 10 -- कानपुर। केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों में शिक्षक, गैर शिक्षक पदों की भर्ती परीक्षा नगर के 47 केंद्रों पर शनिवार को दो पालियों में हुई। दूसरी पाली की परीक्षा केवल चार सेंटरों पर ही हुई। करीब 12 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 25 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। सेंटरों पर तीन स्तरीय चेकिंग की व्यवस्था की गई थी। इंटेलीजेंस सेल को अलर्ट रखा गया था। अभ्यर्थियों को गणित व सामान्य ज्ञान के सवाल कठिन लगे। केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति टियर-एक व दो के अन्तर्गत पीजीटी, टीजीटी, प्रिंसिपल और एएसओ के नौ हजार से अधिक पदों के लिए यह परीक्षा कराई गई थी। केवल इस परीक्षा के आधार पर चयन नहीं होना है। इंटरव्यू व कौशल आदि के लिए अलग से अंक निर्धारित किए गए हैं। सभी केंद्रीय विद्यालयों, आर्मी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.