सहारनपुर, अप्रैल 26 -- सहारनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा का आयोजन दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 25 से 27 अप्रैल तक कराई जा रही है। जिले के 24 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित इस परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया, हालांकि अनुपस्थित रहने वालों की संख्या भी काफी रही है। दूसरे दिन की पहली पाली में कुल 9840 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 7623 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, 2217 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, जो कुल पंजीकृत संख्या का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 में दूसरे दिन 5585 अभ्यर्थियों ने की सहभागिता दूसरी पाली में भी यही स्थिति देखने को मिली। इस पाली में भी 9840 अभ्य...