कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण माहौल में मनाया त्योहार
सीतामढ़ी, जून 27 -- परिहार। प्रखंड क्षेत्र में मुहर्रम का पर्व शनिवार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर प्रखंड के विभिन्न गांवों एवं चौक-चौराहों पर पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाले गए। पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। प्रखंड के विभिन्न संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। विधि व्यवस्था के मद्देनजर बीडीओ ओमप्रकाश यादव,सीओ ज्योति कुमारी,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी श्वेता कुमारी,बेला व परिहार थानाध्यक्ष क्रमशः अचल अनुराग एवं पंकज यादव, उद्यान पदाधिकारी सोनी कुमारी, कृषि पदाधिकारी जितेंद्र कुमार दास, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा संतोष प्रसाद पुलिस बल के साथ तैनात दिखे। यह भी पढ़ें- शंभूगंज में मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.