बुलंदशहर, फरवरी 25 -- बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं जिले में शांतिपूर्वक चल रहीं हैं। बुधवार को हाईस्कूल के मुख्य विषय विज्ञान और इंटरमीडिएट के रसायन विज्ञान व समाजशास्त्र की परीक्षा के दौरान प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी 109 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। दोनों पालियों में डीआईओएस विनय कुमार ने केंद्रों पर पहुंचकर सचल दल के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बुधवार को पहली पाली में हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित हुई। इस महत्वपूर्ण पेपर के लिए कुल 46,041 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 44,249 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 1,792 छात्र अनुपस्थित रहे। इसी पाली में संगीत गायन, वादन व नृत्यकला की परीक्षा में भी आठ छात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.