शामली, फरवरी 17 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं आज से प्रारंभ हो रही है। प्रशासन ने परीक्षाओं को नकल विहीन एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली है। जनपद को दस सैक्टर और तीन जोन में बांटा गया है। इसके साथ ही परीक्षाकेंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। जिले में 24,205 परीक्षार्थी 31 परीक्षाकेंद्रों पर परीक्षा देंगे। जनपद में यूपी बोर्ड परीक्षा के 31 विद्यालयों को परीक्षाकेंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा बाह्य केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी, जिसमें प्रथम पाली सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक संचालित की जाएगी। जनपद में हाईस्कूल के 12,462...