गाजीपुर, फरवरी 18 -- दिलदारनगर (गाजीपुर)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। पहले दिन सुबह की पाली में हाईस्कूल के हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले विद्यार्थियों की सघन जांच की गई और परीक्षा संबंधी नियमों की जानकारी दी गई। हाईस्कूल की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक पहली पाली में हुई, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक दूसरी पाली में संपन्न होगी। एसकेबीएम इंटर कॉलेज, राधा कृष्ण गुप्त आदर्श इंटर कॉलेज और कुश स्मारक उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय सहित अन्य केंद्रों पर भी सख्त सुरक्षा व्यवस्था देखी गई। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। केंद्रों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.