लखीमपुरखीरी, मई 28 -- लखीमपुर। स्थानीय स्तर पर आज बकरीद का त्योहार कुर्बानी और अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है। सुबह से ही शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक की ईदगाहों और प्रमुख मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ जुटने लगी। लोगों ने एक साथ मिलकर मुल्क में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी। यह भी पढ़ें- बकरीद पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, पुलिस प्रशासन अलर्ट सुरक्षा के इंतजाम ​त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के तहत पूरे जिले को 2 सुपर जोन और 8 जोन में विभाजित किया गया है, जहां वरिष्ठ अधिकारियों की सीधी निगरानी है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह सतर्क है और मस्जिदों के बाहर भारी पुलिस तैनात की गई है। इस बार पुलिस प्रशासन नमाज के दौरान होने वाली तक...