पूर्णिया, मार्च 29 -- केनगर, एक संवाददाता।चम्पानगर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत चम्पानगर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर से विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के तत्वावधान में शनिवार को रामनवमी उपरांत भव्य शोभायात्रा निकाली गई। दंडाधिकारी के रूप में केनगर राजस्व अधिकारी एवं पुलिस इंस्पेक्टर जयप्रकाश सिंह तथा चम्पानगर थानाध्यक्ष अनुपम राज के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। शोभायात्रा दुर्गा मंदिर चम्पानगर से निकलकर मस्जिद टोला, बैद्यनाथ उच्च विद्यालय मार्ग होते हुए पेट्रोल पंप पहुंची। वहां से चम्पानगर बाजार, रामनगर जाने के मार्ग से चंडीराय प्राणपट्टी टोला, प्राणपट्टी गांव, रामनगर दुर्गा मंदिर परिसर होते हुए काली बाग मार्ग से गांधी चौक चरैया रहिका पहुंची। इसके बाद पुनः दुर्गा मंदिर लौटकर करीब पांच घंटे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.