लखीसराय, फरवरी 4 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को 27 परीक्षा केंद्रों पर विज्ञान संकाय के गणित एवं कला संकाय के राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई गई। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सभी केंद्रों पर कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए थे। परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी सहित विभिन्न वरीय पदाधिकारियों द्वारा कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों की जांच प्रक्रिया एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की तैनाती की गई थी। कई केंद्रों पर सशस्त्र पुलिस बल की मौजूदगी में सघन जांच के ब...