पीलीभीत, मार्च 15 -- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित दरोगा भर्ती परीक्षा दूसरे दिन भी जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। शहर के 6 परीक्षा के केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में प्रथम पाली में 1440 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। अभ्यर्थियों की सघन तलाशी लेने के बाद उनको परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। सुबह से ही अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र पर आना शुरू हो गया। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने भ्रमण कर परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.