बोकारो, अप्रैल 20 -- गोमिया। गोमिया प्रखंड के तीन परीक्षा केंद्रों पर रविवार को जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। कुल 1464 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। जानकारी के अनुसार, पिट्स मॉडर्न स्कूल केंद्र पर 720, प्लस टू उवि गोमिया में 384 तथा राजकीयकृत नेहरू स्मारक उवि स्वांग में 360 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। शनिवार रात को बेरमो एसडीएम मुकेश मछुआ के नेतृत्व में गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो, सीओ आफताब आलम, सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल कुमार महतो एवं आईईएल थाना प्रभारी श्यामल मंडल सहित अन्य अधिकारियों ने क्षेत्र के होटलों और लॉज में छापेमारी अभियान चलाया। यह भी पढ़ें-  खूंटी ...