पीलीभीत, मार्च 13 -- पीलीभीत। कड़ी सुरक्षा के बीच जुमा अलविदा की नमाज शुक्रवार को पढ़ी जाएगी। नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्था कर ली है। शांतिर्पूण नमाज कराने के लिए पुलिस के अलावा पीएसी की भी तैनाती की गई है। इसके अलावा पुलिस अफसरों की डयूटी लगाकर मिश्रित आबादी वाले इलाके और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की खास नजर है। शुक्रवार को अलविदा की नमाज जिले में 399 मस्जिदों में पढ़ी जाएगी। जिनमे कोतवाली क्षेत्र में 57 मस्जिद, सुनगढ़ी में 22 तो गजरौला में 17 स्थानों पर नमाज पढ़ी जानी है। नमाज के दौरान किसी प्रकार का कोई विवाद न हो। इसको लेकर कड़े सुरक्षा इंतजामात किए गए हैं। शहर में 55 प्वांइट बनाकर पुलिस की डयूटी लगाई गई है। शहर की जामा मस्जिद में मुख्य नमाज होने के कारण भारी भीड़ रहती है। इसको लेकर अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी लगाया गया है। ज...