नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। जहांगीरपुरी में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और आपसी भाईचारे के बीच शांतिपूर्ण ढंग से शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान एच-ब्लॉक बाजार इलाके में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे की मिसाल कायम करते हुए शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा भी की। सुरक्षा कारणों से पुलिस ने यात्रा को केवल तय किए गए जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन से शुरू होकर निर्धारित रूट पर दो किलोमीटर दायरे तक ही सीमित रखा। इस रूट के बाहर और संवेदनशील गलियों (जैसे डबल ई ब्लॉक) में यात्रा ले जाने की अनुमति नहीं थी। डबल ई ब्लॉक में कुछ लोग एकत्र हो रहे थे तो पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया। सबकुछ शांतिपूर्ण ढंग से बिना किसी तनाव के सम्पन्न हुआ। दिल्ली जल बोर्ड स्थित डीडीए फ्लैट्स, जहांगीरपुरी से शोभायात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.