कड़ी सुरक्षा के बीच गुजरेंगे कांवरिए, प्रशासन ने किए इंतजाम
गंगापार, जुलाई 22 -- सावन माह में प्रयागराज से वाराणसी जाने वाले कांवरियों की सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। कांवर यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन को देखते हुए पूरे कांवर मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, जबकि ड्रोन कैमरों, सीसीटीवी और कंट्रोल रूम के माध्यम से पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत, सहायक पुलिस आयुक्त हंडिया तथा स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम लगातार कांवर मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा ले रही है। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: कांवड़ यात्रा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: मंडलायुक्त अधिकारियों ने विभिन्न पड़ावों, प्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.