रुद्रपुर, मार्च 21 -- रुद्रपुर, संवाददाता। कड़ी सुरक्षा के बीच खेड़ा ईदगाह में शनिवार को ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने बांह में काली पट्टी बांधकर और ईदगाह परिसर में काले झंडे लगाकर विरोध दर्ज कराया। यह विरोध हाल ही में प्रशासन द्वारा कब्जे में ली गई सात एकड़ भूमि पर सामूहिक नमाज की अनुमति न दिए जाने को लेकर था। बताया गया कि समाज के लोगों ने उक्त भूमि पर दो घंटे के लिए सामूहिक नमाज की अनुमति मांगी थी, लेकिन प्रशासन ने केवल ईदगाह कमेटी को आवंटित भूमि पर ही नमाज की इजाजत दी। इसके विरोध में लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी नाराजगी जताई। नमाज के दौरान लोग पारंपरिक वेशभूषा में कतारबद्ध होकर बैठे। जामा मस्जिद के शहर इमाम मौलाना दानिश रजा रिजवी ने तकरीर करते हुए देश के वर्तमान हालात पर प्रकाश डाला और बच्चों की ताली...