नवादा, फरवरी 28 -- नवादा, निज प्रतिनिधि बिहार बोर्ड की ओर से आयोजित इंटर परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुक्रवार से शहर के तीन केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गया। शहर के केएलएस कॉलेज, सीताराम साहू कॉलेज और एसकेएम कॉलेज में 633परीक्षक कॉपियों के मूल्यांकन कार्य में लगाए गए हैं। इस साल इन केन्द्रों पर 1 लाख 20 हजार 596 कॉपियां जांची जाएंगी। जानकारी के अनुसार, केएलएस कॉलेज केन्द्र पर 202, एसकेएल कॉलेज केन्द्र पर 223 और सीताराम साहू कॉलेज मूल्यांकन केन्द्र पर 208 परीक्षक कॉपियों की जांच में लगाए गए हैं।परीक्षकों को मूल्यांकन केन्द्र में सुबह आठ बजे प्रवेश दिया गया। मूल्यांकन कार्य का समापन 10 मार्च को होगा। प्रत्येक मूल्यांकन केन्द्र पर 24 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिसमें 10 चेकर, 10 मेकर व तीन सुपरवाइजर के अलावा एक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.