शाहजहांपुर, मई 3 -- शाहजहांपुर। जिले में आज रविवार को नीट यूजी-2026 की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित होगी। परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होने वाली इस परीक्षा में 7 केंद्रों पर कुल 3136 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं, जबकि एसपी सौरभ दीक्षित ने सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग के निर्देश जारी किए हैं। सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा और मजिस्ट्रेट लगातार भ्रमणशील रहेंगे।सीसीटीवी निगरानी में परीक्षा होगी और मोबाइल व अन्य गैजेट्स पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। यह भी पढ़ें- कड़ी सुरक्षा के बीच आज होगी नीट यूजी परीक्षा बस अड्डा व रेलवे स्टेशन पर हेल्पडेस्क भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.