संतकबीरनगर, अप्रैल 25 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जनपद में होमगार्ड भर्ती की परीक्षा शनिवार से कड़ी सुरक्षा के बीच 07 केंद्रों पर शुरू होगी। तीन दिन तक होने वाली परीक्षा में कुल 12,960 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।नोडल अफसर एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि होमगार्ड एनरोलमेंट 2025 की लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को दो-दो पाली में आयोजित होगी। इसके लिए जिले में एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद, एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज खलीलाबाद, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद, संतकबीर आचार्य रामविलास इंटर कॉलेज मगहर, पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज खलीलाबाद को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती परीक्षा आज से, सीसीटीवी से निगरानी के साथ सुरक्षा इंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.