कड़ी सुरक्षा के बीच अदा हुई जुमे की नमाज
संभल, जून 12 -- कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार को जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। नमाज के दौरान देश, दुनिया और शहर में अमन-शांति, खुशहाली तथा आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट पूर्वी स्थित शाही जामा मस्जिद में दोपहर 1:40 बजे से मुस्लिम समुदाय के लोग जुमे की नमाज के लिए पहुंचने लगे। नमाज दोपहर 2:30 बजे संपन्न हुई, जिसके बाद लोग शांतिपूर्वक अपने-अपने घरों को लौट गए। 24 नवंबर 2024 की हिंसा के बाद एहतियातन विवादित धार्मिक स्थल की ओर जाने वाले तीनों मार्गों पर बैरियर लगाकर आवागमन नियंत्रित किया गया था। सुरक्षा व्यवस्था के तहत नमाज अदा करने वालों के अलावा अन्य लोगों के प्रवेश पर रोक रही। यह भी पढ़ें- अकीदत के साथ अदा हुई 1447 हिजरी वर्ष की आखिरी जुम्मा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ जामा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.