संभल, मार्च 15 -- संभल। पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन भी शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी। प्रशासन ने नकल और अव्यवस्था रोकने के लिए व्यापक तैयारी की है। सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। शहर में कुल 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जबकि नगर पंचायत सिरसी में एक केंद्र निर्धारित किया है। इन सभी 10 केंद्रों पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था पर नजर रखेंगे।केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया है। पुलिस बल के साथ ही सीसीटीवी वअन्य निगरानी व्यवस्थाओं के जरिए हर गतिवि...