लखीसराय, नवम्बर 15 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। विधानसभा चुनाव के मतगणना कार्य की शुरुआत सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। सुबह 6 बजे से 8 बजे तक की प्रक्रिया बेहद महत्वपूर्ण रही। निर्धारित समय पर सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्ट्रॉन्ग रूम खोला गया। सुरक्षा घेरे में सीएपीएफ के जवानों के साथ जिला पुलिस की तैनाती की गई थी। स्ट्रॉन्ग रूम से मतपेटियों को निकालने के दौरान पूरी प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग की गई और हर चरण में मौजूद प्रतिनिधियों की संतुष्टि का ध्यान रखा गया। काउंटिंग हॉल में पहले से ही सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। दोनों विधानसभा क्षेत्रों लखीसराय और सूर्यगढ़ा के लिए अलग-अलग 14-14 काउंटिंग टेबल लगाए गए थे। सीसीटीवी कैमरों से मतगणना स्थल की पल-पल की गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी। प्रत्येक टेबल पर न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.