कड़ी मेहनत और संघर्ष से बिहार पुलिस में मिली सफलता
सासाराम, जून 1 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कम संसाधनों और आर्थिक तंगी के बावजूद सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली रोमा शर्मा ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर बिहार पुलिस में चयनित हुई हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पढ़ाई जारी रखना भी चुनौतीपूर्ण था। लेकिन, उसने परिस्थितियों के आगे हार नहीं मानी। रोमा जिले की रोहतास प्रखंड के अकबरपुर से आती हैं। अपनी पढ़ाई व प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का खर्च निकालने के लिए वह वह डेहरी में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती रहीं। दिन में पढ़ाई और ट्यूशन के साथ-साथ रात में घंटों मेहनत कर उन्होंने बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी की। कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प का परिणाम रहा कि उसका चयन बिहार पुलिस में हो गया। रोमा के पिता संजय शर्मा सेंटरिंग का कार्य करते हैं। जबकि उनकी मां सितारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.