गंगापार, अप्रैल 2 -- क्षेत्र के मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को गुरुवार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मदन मोहन शंखधर ने कहा कि शिक्षा सफल जीवन का आधार है और लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प व कड़ी मेहनत से ही प्रतिभाएं निखरती हैं। कार्यक्रम में कक्षा 11 'अ' की छात्रा साक्षी यादव सहित सभी कक्षाओं के टॉपरों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। परीक्षा प्रभारी डॉ. त्रिनेत्र कांत मिश्र ने परिणाम घोषित किए। इस दौरान बृजेश सिंह, शैलेन्द्र, चक्रधर सिंह, शुभकर झा, गौरव तिवारी, सुनीता यादव, सोना आदि रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.