कड़ी मेहनत और अनुशासन ही नव्या जैन की सफलता की कुंजी
शामली, मई 14 -- शामली। सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद टॉपर बनी स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा नव्या जैन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। परीक्षा परिणाम जारी होने पर नव्या जैन अपने माता पिता के साथ स्कूल में पहुंची। स्कूल की प्रधानाचार्य अंजली दुबे एवं प्रशासनिक डायरेक्टर डा. प्रदीप त्यागी ने नव्या जैन को मिठाई लिखाई। स्कूल के शिक्षकों ने नव्या जैन एवं उसके माता पिता का स्वागत किया। कांधला निवासी नव्या जैन के पिता सुरेन्द्र जैन फोटोस्टेट की दुकान संचालित करते हैं, जबकि माता सुरभि जैन गृहिणी हैं। नव्या ने बताया कि उन्होंने नियमित रूप से प्रतिदिन पांच से छह घंटे पढ़ाई की और समय का सही प्रबंधन करते हुए तैयारी की। यह भी पढ़ें- जेवीएम श्यामली के छात्रों ने किया दमदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.