हाथरस, मई 3 -- रविवार को शहर के तीन परीक्षा केंद्रों पर नीट यूजी परीक्षा आयोजित कराई गई। परीक्षा से पूर्व सख्त चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा पर नजर रखी। वहीं तीनों परीक्षा केंद्र के सीसीटीवी कैमरें शासन से कनेक्ट रहे। हाथरस में रविवार को नीट-यूजी परीक्षा आयोजित की गई। जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर कुल 1139 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इन परीक्षा केंद्रों में सरस्वती इंटर कॉलेज, बागला डिग्री कॉलेज और अक्रूर इंटर कॉलेज शामिल थे। परीक्षा के लिए सुबह 11 बजे से ही परीक्षार्थियों और उनके साथ आए लोगों की भीड़ केंद्रों के बाहर जुटने लगी थी। सभी तीनों परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। परीक्षार्थियों को कड़ी चेकिंग के बाद ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.