कड़ी प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था के बीच पैक्स चुनाव संपन्न
भागलपुर, मार्च 19 -- श्रीरामपुर पैक्स के अध्यक्ष पद का चुनाव बुधवार को मध्य विद्यालय श्रीरामपुर अकबरनगर में बूथों पर शांतिपूर्ण ढंग से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न करा लिया गया। जिनमें लगभग 51 फ़ीसदी मतदान हुआ। मतदान केंद्रों पर कुल 688 मत पड़े। श्रीरामपुर पैक्स के लिए दो उम्मीदवारों ने अपना-अपना नामांकन दाखिल किया था। चुनाव संपन्न होने के बाद दोनों प्रत्याशियों के बीच टक्कर होने की पूरी संभावना है। वहीं मतदान को लेकर मतदानकर्मी बूथ पर सुबह से ही तैनात हो गए थे। सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गयी। जो शाम साढ़े चार बजे तक चली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.