गिरडीह, अप्रैल 20 -- गिरिडीह। झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक परीक्षा 2025 रविवार को गिरिडीह जिले के 43 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। गिरिडीह जिले के परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 15 हजार 655 थी। हालांकि कितने परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मलित हुए इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पायी, परंतु कई केंद्रों पर 50 प्रतिशत परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा के आयोजन को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई थीं। प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी। इसके अतिरिक्त जोनल मजिस्ट्रेट एवं गश्ती दल लगातार केंद्रों का भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। यह भी पढ़ें- झारखंड संय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.