उरई, फरवरी 23 -- उरई। यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल अंग्रेजी तथा इंटरमीडिएट जीव विज्ञान और गणित में पंजीकृत 33,561 के सापेक्ष 31,998 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। जबकि 1563 परीक्षार्थियों ने एग्जाम से किनारा किया। दोनों पालियों में कठिन प्रश्नों के पेपर होने से परीक्षा केंद्रों पर केंद्रव्यवस्थापकों, सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ कक्ष निरीक्षकों ने बेहद सख्ती बरती। जबकि कंट्रोल रूम से परीक्षार्थियों की एग्जाम के दौरान लगातार ऑनलाइन मॉनिटरिंग की गई। सोमवार को सुबह की पाली में यूपी बोर्ड हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा निर्धारित समय पर जिले के सभी 72 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई। परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की अच्छे से तलाशी के बाद ही परीक्षा कक्ष के अंदर जाने दिया गया। अंग्रेजी के प्रश्न पत्र में पंजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.