देवरिया, अप्रैल 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया में शनिवार को कड़ी निगरानी के बीच होमगार्डस परीक्षा शुरू हो गई। तीन दिनों तक चलने वाली परीक्षा 27 अप्रैल को खत्म होगी। केंद्रों पर गहन जांच-पड़ताल के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्षों में भेजा गया। जगह-जगह केंद्रों का दौरा कर अधिकारियों ने परीक्षा का हाल जाना। होमगार्डस परीक्षा का आज पहला दिन है। इसके लिए जिले में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें अशोक इंटर कॉलेज रामुपर डुमरी रामपुर कारखाना, बाबा राघवदास इंटर कॉलेज, दीनानाथ पांडेय राजकीय महाविद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलीटेक्निक गोरखपुर रोड, जनता इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना, लाला करम चंद थापर इंटर कॉलेज बैतालपुर, महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज व एसएसबीएल इंटर कॉलेज शामिल हैं। इन केंद्रों पर 2534...