कड़ी निगरानी में हुई स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा
गंगापार, अक्टूबर 4 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2025 रविवार को सरस्वती देवी परमानंद सिन्हा इंटर कॉलेज, सरस्वतीपुर कौड़िहार में शांतिपूर्ण और कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई। केंद्र पर पंजीकृत 384 अभ्यर्थियों में 235 ने परीक्षा दी, जबकि 149 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान आयोग के निर्देशों के तहत अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई। जांच में किसी भी अभ्यर्थी के पास नकल सामग्री नहीं मिली। परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू हुई और पूरे समय केंद्र पर शांतिपूर्ण माहौल बना रहा। केंद्र व्यवस्थापक डॉ. अभिषेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा को लेकर आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.